फ्लिपकार्ट शैडोफैक्स में अपनी हिस्सेदारी घटाने की तैयारी में, ₹700 करोड़ की ब्लॉक डील संभव
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने की योजना बना रही है। फ्लिपकार्ट अपने पास मौजूद 4.26 करोड़ शेयरों में से करीब 3.37 करोड़ शेयर बेचने पर विचार कर रही है, जिससे इस सौदे का मूल्य ₹700 से ₹750 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि यह ब्लॉक डील आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर पूरी हो सकती है।