भारत और यूके के बीच 15 जुलाई से फ्री ट्रेड अग्रीमेंट प्रभावी हो जाएगा। फ्री ट्रेड अग्रीमेंट एक ऐसी संधि है जिसके तहत दो देश अपने व्यापार को सरल बनाने के लिए आयात-निर्यात पर लगने वाले टैक्स (टैरिफ) और अन्य व्यापारिक शर्तों में राहत देते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आयात शुल्क को घटाना या पूरी तरह खत्म करना है ताकि व्यापार को गति मिल सके।