फ्राइड चिकन में मिली आपत्तिजनक चीज, कपल ने रेस्टोरेंट पर ठोका 14 करोड़ का दावा
अमेरिका में एक जोड़े ने फास्ट-फूड चेन पॉपएइज के खिलाफ 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। उनका दावा है कि ह्यूस्टन स्थित आउटलेट से लिए गए फ्राइड चिकन के पीस में उन्हें कॉन्डम जैसी कोई वस्तु मिली। कपल ने बताया कि इस चीज को देखते ही उन्होंने फौरन खाना छोड़ दिया।