फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस में अब पालतू जानवरों को भी मिलेगा सुरक्षा कवर
बाज़ार में अब ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें परिवार के साथ-साथ आपके पालतू कुत्ते और बिल्लियों को भी कवर किया जा सकता है। बजाज जनरल इंश्योरेंस की 'माय फैमिली कंप्लीट' पॉलिसी के तहत पालतू जानवरों के अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, पेट एंबुलेंस और कई अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इस पॉलिसी में ग्राहक अपनी ज़रूरत के अनुसार ₹5 लाख से लेकर ₹5 करोड़ तक का सम इंश्योर्ड चुन सकते हैं।