फूड डिलीवरी सेक्टर में Flipkart की एंट्री, रेस्टोरेंट्स से लेगा सिर्फ 10% कमीशन
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट जल्द ही बेंगलुरु में अपनी नई फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें रेस्टोरेंट्स से केवल 10% कमीशन लिया जाएगा। उम्मीद है कि यह सेवा 15 अगस्त तक शुरू हो जाएगी। यह सर्विस ONDC नेटवर्क का हिस्सा होगी, जिससे रेस्टोरेंट्स को काफी कम शुल्क देना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी की फूड डिलीवरी कंपनियां रेस्टोरेंट्स से 16% से 30% तक कमीशन वसूलती हैं।