फुकेत-दिल्ली फ्लाइट: पायलट नशे में था और उसकी आंखें लाल थीं, यात्री का दावा
एअर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही उड़ान में सबसे अंत में चढ़ने वाले एक यात्री ने NDTV से बातचीत में बताया कि पायलट की हालत देखकर लग रहा था कि उसने नशा किया हुआ है। यात्री के अनुसार, पायलट की आंखें लाल दिखाई दे रही थीं। उड़ान के बाद पायलट का डोप टेस्ट किया गया, जिसमें वह गांजे के सेवन का दोषी पाया गया। गौरतलब है कि यह विमान हवा में अचानक 300 फीट नीचे की ओर चला गया था।