फीफा वर्ल्ड कप: बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से मात दी, राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह
फीफा के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से शिकस्त देकर राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के 85वें मिनट तक सेनेगल 2-0 से आगे चल रहा था, लेकिन बेल्जियम ने अंतिम पलों में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बेल्जियम के लिए यूरी टिलेमांस ने दो गोल किए, जबकि रोमेलु लुकाकु ने एक गोल दागा।