फीफा वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर धोनी की 10 साल पुरानी भविष्यवाणी हुई वायरल
फीफा वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के पहुंचने के बाद, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक दशक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है। इस पुरानी तस्वीर में धोनी अपने दोस्तों के साथ फीफा वीडियो गेम का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने उस समय पोस्ट के कैप्शन में 'स्पेन वर्सेज़ अर्जेंटीना' लिखा था। इस संयोग को देखकर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'थाला फॉर अ रीज़न।'