फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार टॉप 4 रैंकिंग वाली टीमें

फीफा विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दुनिया की टॉप 4 रैंकिंग वाली टीमें एक ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। अंतिम चार में अर्जेंटीना (नंबर-1), स्पेन (नंबर-2), फ्रांस (नंबर-3) और इंग्लैंड (नंबर-4) ने अपनी जगह बनाई है। सेमीफाइनल मुकाबलों में फ्रांस की टक्कर डलास में स्पेन से होगी, वहीं मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला अटलांटा में इंग्लैंड के साथ खेला जाएगा।

by shortkt.com
5 hours ago
फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार टॉप 4 रैंकिंग वाली टीमें | ShortKT