फीफा फाइनल: 19 साल पहले मेसी ने जिसे नहलाया था, अब उसी लामिन यामल से होगी टक्कर
20 जुलाई को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें भिड़ेंगी। इस मैच में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी और स्पेन के 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी लामिन यामल पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। इस मुकाबले से पहले मेसी और यामल की 19 साल पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। साल 2007 में एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान मेसी ने नन्हे यामल को गोद में लेकर नहलाया था।