फीफा के टूर्नामेंट्स के निजीकरण के खिलाफ UEFA सख्त, बहिष्कार की दी धमकी

फीफा की ओर से वर्ल्ड कप और अन्य टूर्नामेंट्स को निजी हाथों में सौंपने की योजना का UEFA के 55 सदस्य देशों ने कड़ा विरोध किया है और टूर्नामेंट्स के बहिष्कार की बात कही है। फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो एक नई इकाई गठित करना चाहते हैं, जो फीफा के सभी टूर्नामेंट्स और वर्ल्ड कप के व्यावसायिक अधिकारों को संभालेगी। इस प्रस्तावित कंपनी में फीफा अपनी 20 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी प्राइवेट इन्वेस्टर्स को बेचने की तैयारी में है।

by shortkt.com
4 hours ago
फीफा के टूर्नामेंट्स के निजीकरण के खिलाफ UEFA सख्त, बहिष्कार की दी धमकी | ShortKT