फिल्म 'Toxic' में अपने किरदार पर हो रही चर्चाओं पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म 'Toxic' में अपनी भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, "हर नया रोल, नया सेट और नई चुनौती आपको कुछ ऐसा सिखाती है, जिसके बारे में आपको पहले जानकारी नहीं थी।" कियारा ने आगे कहा कि उनके लिए आगे बढ़ने का अर्थ उन चीजों को स्वीकार करना है, जो उन्हें थोड़ा डराती हैं।