फिल्म 'हनुमान अंश' में अचानक बदली सत्या की किस्मत, ऐसे बने नीब करौरी बाबा
फिल्म 'हनुमान अंश' में नीब करौरी बाबा का रोल निभाने वाले शोबिनाव सत्या के काम की काफी सराहना की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि वह इस फिल्म में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे और प्रॉप्स की जिम्मेदारी संभालते थे। जब मुख्य अभिनेता अचानक बीमार पड़ गए, तो डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सत्या का ऑडिशन लिया। सत्या का लुक नीब करौरी बाबा से काफी मिलता-जुलता था, जिसके चलते उन्हें यह मुख्य भूमिका दे दी गई।