फिल्म 'हनुमान अंश' के हर शो में क्यों खाली रखी जा रही है 9 नंबर की सीट?
मिराज सिनेमा ने जानकारी दी है कि 'हनुमान अंश' फिल्म के हर शो में 9 नंबर की सीट को विशेष रूप से आरक्षित रखा जा रहा है। यह सीट बाबा नीम करौली के सम्मान में खाली छोड़ी जा रही है, जिन्हें भगवान हनुमान का ही एक रूप माना जाता है। हिंदू अंकशास्त्र और पुरानी मान्यताओं के मुताबिक, अंक 9 का संबंध सीधे तौर पर भगवान हनुमान से जोड़ा जाता है।