फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करती हैं कृति सेनन, बताया पुरुषों को मिलती हैं बेहतर सुविधाएं
अभिनेत्री कृति सेनन ने सिनेमा जगत में जेंडर के आधार पर हो रहे भेदभाव पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अक्सर पुरुष अभिनेताओं को बेहतर वैनिटी वैन और बड़ी गाड़ियां मुहैया कराई जाती हैं, जबकि महिला कलाकारों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कृति के मुताबिक, सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर्स महिलाओं को तो जल्दी बुला लेते हैं, लेकिन पुरुष कलाकारों के आने का लंबा इंतजार किया जाता है।