फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी के बिकिनी सीन्स पर छिड़ा विवाद
यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी के स्विमसूट और बिकिनी वाले सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और आलोचना हो रही है। तमाम सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि एक स्पाई फिल्म में इस तरह के ग्लैमरस दृश्यों की कोई आवश्यकता नहीं थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, 'एक महिला जासूस को सशक्त दिखना चाहिए, न कि ग्लैमरस।' वहीं, एक अन्य यूज़र ने तंज कसते हुए पूछा, 'यह स्पाई थ्रिलर है या स्विमसूट कैलेंडर?'