फिनलैंड: दो महीने से लापता हैदराबाद के छात्र का शव समुद्र से बरामद
फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में हैदराबाद के 18 वर्षीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव मिला है, जो बीते मई महीने से लापता था। पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान उनका शव समुद्र में पाया गया। इस घटना पर मणिदीप के परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा, "हमें कई तरह के संदेह हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि संदिग्ध है।"