फर्जी IAS बनकर ₹90 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार, रील ने खोला राज

मध्य प्रदेश में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कई लोगों से ₹90 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाली 30 वर्षीय तृप्ति राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तृप्ति के पति ने बताया कि उसने शादी के वक्त भी खुद को आईएएस अधिकारी ही बताया था। तृप्ति की गिरफ्तारी का मुख्य कारण उसका एक सोशल मीडिया वीडियो बना, जिसमें वह दो अन्य युवतियों के साथ 'एमपी विधानसभा आए हैं, कोई कह नहीं सकता हम आईएएस हैं' कहते हुए रील और व्लॉग बनाती नजर आई थी।

by shortkt.com
4 hours ago
फर्जी IAS बनकर ₹90 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार, रील ने खोला राज | ShortKT