फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर शिक्षिका की चाकू घोंपकर हत्या, शरीर पर मिले 27 घाव
हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को एक निजी स्कूल के अंदर दिनदहाड़े एक युवक ने 30 वर्षीय शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने शिक्षिका के गले, पेट, छाती और चेहरे पर चाकू से 27 बार वार किए। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने कुछ दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसके बाद उसने माफी मांग ली थी।