इटली की नैशनल रिसर्च काउंसिल के शोधकर्ताओं ने साल 2015 में नासा के 'न्यू होराइज़न्स' मिशन द्वारा प्लूटो के पास से गुजरते समय ली गई तस्वीरों का फिर से अध्ययन किया। 'इकारस' जर्नल में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, तीन इम्पैक्ट क्रेटरों की अंदरूनी ढलानों पर भूस्खलन के 6 बड़े प्रमाण मिले हैं। प्लूटो पर इस तरह की भूगर्भीय हलचल की पुष्टि का यह पहला मौका है।