31 जुलाई को 'जर्नल सेल प्रेस ब्लू' में छपी एक समीक्षा रिपोर्ट में प्रोटीन की सीमित मात्रा और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़े 350 से अधिक शोधों का अध्ययन किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्रोटीन का सेवन नियंत्रित रखा जाए, तो मेटाबॉलिज्म में सुधार हो सकता है, उम्र बढ़ने की जैविक रफ्तार धीमी हो सकती है और कुछ स्थितियों में इंसान की आयु भी बढ़ सकती है।