प्रेमानंद महाराज के भक्त के घर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

वृंदावन के सुनरख इलाके में प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य के घर से ₹2.90 करोड़ की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से ₹2.60 करोड़ नकद, एक फॉक्सवैगन वर्टस कार, कीमती सोने-चांदी के गहने, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। ये सभी आरोपी देश छोड़कर दुबई भागने की योजना बना रहे थे।

by shortkt.com
6 hours ago
प्रेमानंद महाराज के भक्त के घर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार | ShortKT