प्रसिद्ध फिल्म और थिएटर निर्देशक विजया मेहता का 91 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर थिएटर और फिल्म निर्देशक, अभिनेत्री व निर्माता विजया मेहता का मंगलवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 'बाई' के नाम से लोकप्रिय विजया मेहता ने प्रयोगात्मक थिएटर समूह 'रंगायन' की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'राव साहब' और 'पेस्टोनजी' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन भी किया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।