बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में प्रशांत किशोर ने अपनी शिक्षा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने साल 1991 में एमपी हाईस्कूल, बक्सर से 10वीं और 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा, उन्होंने 1996 से 1999 के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय से बीबीए की डिग्री हासिल की। प्रशांत ने साल 2010 में फ्रांस की क्लैरमोंट फेरैंड यूनिवर्सिटी (CAVILAM VICHY) से फ्रेंच भाषा का एक गहन कोर्स भी पूरा किया है।