प्रशांत किशोर की कुल संपत्ति ₹96 करोड़, पत्नी के पास है ₹101 करोड़ से अधिक की दौलत
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए अपने पहले चुनावी हलफनामे में ₹96.06 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा दिया है, वहीं उनकी पत्नी के नाम ₹101.93 करोड़ की संपत्ति है। प्रशांत किशोर के पास वेधास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में ₹95.26 करोड़ की हिस्सेदारी मौजूद है, इसके अलावा उनके पास मार्केट इन्वेस्टमेंट और फिक्स्ड डिपॉज़िट के रूप में ₹7.36 करोड़ की राशि है।