प्रज्वल रेवन्ना के फोन से मिले 90 पॉर्न वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें
रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन की जांच में 80 से 90 पॉर्न वीडियो और अन्य अश्लील सामग्री बरामद हुई है। फोन में ऐसी अखबार की कटिंग्स भी मौजूद हैं जिनमें महिलाओं को कम कपड़ों में दिखाया गया है। इस मामले में सुरक्षा में चूक को लेकर असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट इराना रंगापुर को निलंबित कर दिया गया है।