पोलैंड में खेत में मिला 33 फीट गहरा गड्ढा, PM टस्क ने रूसी मिसाइल होने की जताई आशंका
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का कहना है कि पूर्वी पोलैंड के एक खेत में मिली संदिग्ध वस्तु शायद रूसी मिसाइल हो सकती है, जिसके कारण वहां 33 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी अभी इस बात की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं कि यह मिसाइल किसकी है। घटनास्थल पर जाने से पहले, टस्क ने इस मामले को लेकर यूरोपीय देशों के प्रमुखों के साथ भी बातचीत की।