पोरबंदर में भारतीय नौसेना का 'दृष्टि' UAV दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित
भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि बुधवार दोपहर एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पोरबंदर एयरफील्ड के समीप 'दृष्टि-10' ड्रोन (UAV) हादसे का शिकार हो गया। नौसेना के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नौसेना ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।