पॉडकास्ट के नाम पर बुलाकर CJP के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया पर हमला
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली के ज़ाफराबाद में एक पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया था, जहां उनके साथ मारपीट की गई। दहिया का कहना है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर उनकी पुरानी टिप्पणियों पर विवाद किया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए 'कई टुकड़ों में काट देने' की बात कही।