पैपराजी ने की बॉडी शेमिंग, तो एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने सुनाई खरी-खरी
एक्ट्रेस अंजलि आनंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वह उन्हें बॉडी शेम करने वाले पैपराजी को करारा जवाब देती नजर आ रही हैं। जब अंजलि एक्टर शिव ठाकरे के साथ कार में बैठ रही थीं, तब एक पैपराजी ने टिप्पणी की, 'मैडम, शिव को दबा मत देना।' इस पर अंजलि ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, 'घर जाकर अपनी बीवी की बॉडी शेमिंग करना।'