पैपराजी की बात पर भड़कीं ज़रीन खान, कहा- अपनी हद में रहो
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ज़रीन खान का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह पैपराजी के साथ बहस करती दिख रही हैं। एक इवेंट के दौरान ज़रीन जब कपड़ों की दुकान पर शॉपिंग कर रही थीं, तब वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने उनसे कपड़े ट्राई करने के लिए कहा। इस पर ज़रीन काफी नाराज हो गईं और उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मेरे साथ ये फालतूगिरी मत करना... सब के सब अपनी हद में रहकर बात करो।"