पैकेट वाले दूध के रंगों का क्या है मतलब? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सही चुनाव का तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता पांचाल का कहना है कि दूध के पैकेट पर दिए गए अलग-अलग रंग उसमें मौजूद फैट की मात्रा की जानकारी देते हैं। उन्होंने बताया कि, "पर्पल या मैजेंटा रंग के पैकेट में 1.5% फैट (डबल टोंड) मिलता है, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बेहतर है। इसके अलावा, नीले पैकेट में 3% फैट, हरे पैकेट में 4.5% फैट और ऑरेंज या लाल रंग के पैकेट में 6% फैट (फुल क्रीम) होता है।"