पैंक्रियाटिक कैंसर के 7 छिपे हुए लक्षण, डॉक्टर ने दी जानकारी
अमेरिका स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने पैंक्रियाटिक कैंसर के 7 ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। डॉ. सेठी के अनुसार, इन लक्षणों में 50 साल की उम्र के बाद अचानक डायबिटीज होना, बिना किसी कारण वजन कम होना, मल का रंग पीला या तैलीय होना, पीठ के मध्य हिस्से में लगातार हल्का दर्द महसूस होना, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, पहले से पसंद आने वाले खाने का अचानक न पचना और शरीर में हर समय खुजली होना शामिल है।