पेरू में विमान हादसा: नाज़्का लाइन्स के पास क्रैश हुआ प्लेन, 13 लोगों की गई जान
पेरू में मशहूर नाज़्का लाइन्स के ऊपर उड़ान भर रहा एक छोटा पर्यटक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 13 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 11 यात्री और 2 पायलट शामिल थे। जमीन से टकराते ही विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें भीषण आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।