पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण पर मणिशंकर अय्यर का पुराना बयान चर्चा में
पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर मचे शोर के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में वे पेट्रोल के साथ इथेनॉल के मिश्रण का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। संसद में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा था, "पहले शराब का सेवन कम करें, क्योंकि इथेनॉल का बड़ा हिस्सा शराब बनाने में ही इस्तेमाल हो जाता है... उसके बाद ही यह हमारे पास पहुंचता है।"