पृथ्वी शॉ और आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, चीटिंग पर आकृति का पोस्ट वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई के महज कुछ महीनों के भीतर ही क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस बीच, आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मेरे साथ कई बार विश्वासघात हुआ है, लेकिन मैंने कभी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी। सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो कुछ भी आप देखते हैं, वह पूरी तरह सच है।'