पूर्व गृह सचिव का दावा, राम मंदिर से सोने की 'रामचरितमानस' नदारद
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच के बीच, पूर्व गृह सचिव एस लक्ष्मीनारायण ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंदिर से सोने की 'रामचरितमानस' गायब हो गई है। लक्ष्मीनारायण के अनुसार, उन्होंने अपने परिवार की सहमति से करीब सवा क्विंटल वजनी 'श्रीरामचरितमानस' मंदिर को दान की थी, जिसमें लगभग आठ सौ ग्राम सोने का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि वह वहां से गायब है।