पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार
जन अधिकार पार्टी के मुखिया और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को उनके परिवार के साथ जान से खत्म करने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर उन्होंने दिल्ली के DCP को एक पत्र सौंपा है। सांसद ने मांग की है कि इस मामले में तुरंत FIR दर्ज की जाए, धमकी देने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।