पुरी रथ यात्रा का गवाह बनने पहुंचा अमेरिकी पर्यटक, एक दशक से था इस पल का इंतजार

कैलिफोर्निया के रहने वाले एरिक पार्कर बुधवार को पुरी की मशहूर जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे। एरिक ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से इस यात्रा को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई साल पहले इसका एक वीडियो देखा था, जिसके बाद से ही वह इसे लेकर काफी उत्साहित थे। बता दें कि पुरी में यह रथ यात्रा 24 जुलाई तक जारी रहेगी।

by shortkt.com
4 hours ago
पुरी रथ यात्रा का गवाह बनने पहुंचा अमेरिकी पर्यटक, एक दशक से था इस पल का इंतजार | ShortKT