पुराने पीएफ अकाउंट की जानकारी भूल गए? EPFO के नए सर्विस हिस्ट्री फीचर से मिलेगी मदद
ईपीएफओ 2.01 में एक नया अपडेट पेश किया गया है, जो कर्मचारियों को उनके प्रोविडेंट फंड (PF) का पूरा ब्यौरा एक ही जगह उपलब्ध कराता है। इस सर्विस हिस्ट्री फीचर की मदद से आप अपनी पिछली नौकरी और पीएफ से जुड़ी जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका पीएफ अकाउंट यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ा होना अनिवार्य है।