पुणे: मोशी में भारी बारिश से ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में 15 लोगों के दबे होने का अंदेशा
महाराष्ट्र के पुणे में मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार को मोशी इलाके में स्थित पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक बिल्डिंग गिर गई। इस दुर्घटना के बाद करीब 15 लोगों के मलबे में फंसे होने का डर जताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।