पीली आंखें और थकान जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं हेपेटाइटिस के संकेत

नई दिल्ली स्थित मनिपाल हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के सह-अध्यक्ष डॉ. संजय खन्ना का कहना है कि हेपेटाइटिस की शुरुआत में अक्सर कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देते। उन्होंने बताया कि आंखों का पीला होना, पेशाब का रंग गहरा होना, हर समय थकान महसूस करना, जी मिचलाना, भूख कम लगना और त्वचा में खुजली होना इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। समय रहते जांच करवाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।

by shortkt.com
5 hours ago
पीली आंखें और थकान जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं हेपेटाइटिस के संकेत | ShortKT