पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, यह फेफड़ों के कैंसर का लक्षण हो सकता है
थोरैसिक सर्जन डॉ. जॉर्ज करीमुंडक्कल के अनुसार, यदि पीठ में लगातार दर्द बना हुआ है और इसका कारण गलत पॉश्चर नहीं है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह लंग कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि यदि कमर या पीठ का दर्द 4 से 6 सप्ताह तक बना रहता है और आराम, व्यायाम या दर्द निवारक दवाओं से भी राहत नहीं मिलती है, तो मरीज को बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।