पीओके में लोगों ने भारत से लगाई गुहार, पाकिस्तान पर लगाया सप्लाई रोकने का आरोप
पीओके से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारी भारत से मदद की मांग कर रहे हैं। वहां के प्रमुख नेताओं में शामिल सरदार अमन खान ने भारतीय नागरिकों से सहायता की अपील करते हुए बताया कि पाकिस्तान ने पिछले तीन हफ्तों से पीओके में राशन और जरूरी दवाओं की आपूर्ति बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि इस वजह से इलाके में मानवीय संकट गहरा गया है।