पीएम सूर्य घर योजना: 12 लाख परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए 421 करोड़ रुपये, 19 लाख का बिल हुआ जीरो
वित्त वर्ष 2025 में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाते हुए 12 लाख से अधिक परिवारों ने अपनी अतिरिक्त बिजली बेचकर 421 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। इसके अलावा, रूफटॉप सोलर लगाने के बाद करीब 19 लाख परिवारों का बिजली बिल पूरी तरह से खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश भर में अब तक 50 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।