पीएम मोदी: 12 वर्षों में पाइपलाइन गैस नेटवर्क 70 से बढ़कर 700 शहरों तक फैला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ऊर्जा के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया, "12 साल पहले देश के केवल 70 शहरों में पाइप के जरिए गैस पहुंचाई जाती थी, जिसे हमने इन 12 वर्षों में बढ़ाकर 700 शहरों तक पहुंचा दिया है।"