पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा, मुलाकात को बताया खास
बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, 'एक यादगार सुबह। मुझे प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला। उनके साथ काफी विस्तृत और जानकारीपूर्ण चर्चा हुई। अपना कीमती वक्त देने और मार्गदर्शन करने के लिए मैं उनका बेहद आभारी हूं।' बता दें कि राघव चड्ढा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी जॉइन की है।