पीएम मोदी ने 'नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की। इस पहल के अंतर्गत पूरे देश में करीब 10,000 जगहों पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम होंगे, जिनमें एक करोड़ से ज्यादा युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लेंगे। इस मुहिम को 100 हफ्तों तक चलने वाले एक निरंतर जन-भागीदारी अभियान के तौर पर तैयार किया गया है।