पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में किया सफर, यात्रियों से की खास बातचीत
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में येलो लाइन मेट्रो के अंदर आम लोगों के बीच नजर आए। उनका करीब 20 मिनट तक मेट्रो में सफर करने का एक वीडियो भी सामने आया है। यात्रा के दौरान उन्होंने कोच में बैठे स्कूली छात्रों और अन्य यात्रियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने बच्चों को खेल जगत और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों की आत्मकथाएं पढ़ने का सुझाव दिया।