पीएम मोदी ने क्यों किया कृष्णा शेषाद्री का इंटरव्यू? जानिए कौन हैं ये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के रहने वाले कृष्णा शेषाद्री के साथ बातचीत की है। शेषाद्री ने 'BharatRajya.com' नाम की एक वेबसाइट तैयार की है, जिसका मकसद भारतीय इतिहास को समझने में सरल और दिलचस्प बनाना है। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति किसी खास साल को चुनकर यह देख सकता है कि उस समय देश के विभिन्न हिस्सों में किन शासकों का राज था। खास बात यह है कि कोडिंग का कोई औपचारिक अनुभव न होने के बावजूद, शेषाद्री ने जेन-एआई (Gen-AI) की मदद से इस पूरी वेबसाइट को विकसित किया है।